✨ आज का आशीष वचन ✨

लोड हो रहा है...
Showing posts with label Bible Study. Show all posts
Showing posts with label Bible Study. Show all posts

Monday, 22 June 2026

Matthew 19 Hindi Bible | मत्ती अध्याय 19 | With God All Things Are Possible | परमेश्वर के साथ सब संभव है

 मत्ती-19 Matthew 19

19:1 जब यीशु ये बातें कह चुका, तो गलील से चला गया; और यहूदिया के देश में यरदन के पार आया।
19:1 And it came to pass, that when Jesus had finished these sayings, he departed from Galilee, and came into the coasts of Judaea beyond Jordan;
19:2 और बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली, और उस ने उन्हें वहां चंगा किया॥
19:2 And great multitudes followed him; and he healed them there.
19:3 तब फरीसी उस की परीक्षा करने के लिये पास आकर कहने लगे, क्या हर एक कारण से अपनी पत्नी को त्यागना उचित है?
19:3 The Pharisees also came unto him, tempting him, and saying unto him, Is it lawful for a man to put away his wife for every cause?
19:4 उस ने उत्तर दिया, क्या तुम ने नहीं पढ़ा, कि जिस ने उन्हें बनाया, उस ने आरम्भ से नर और नारी बनाकर कहा।
19:4 And he answered and said unto them, Have ye not read, that he which made them at the beginning made them male and female,
19:5 कि इस कारण मनुष्य अपने माता पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा और वे दोनों एक तन होंगे?
19:5 And said, For this cause shall a man leave father and mother, and shall cleave to his wife: and they twain shall be one flesh?
19:6 सो व अब दो नहीं, परन्तु एक तन हैं: इसलिये जिसे परमेश्वर ने जोड़ा है, उसे मनुष्य अलग न करे।
19:6 Wherefore they are no more twain, but one flesh. What therefore God hath joined together, let not man put asunder.
19:7 उन्होंने उस से कहा, फिर मूसा ने क्यों यह ठहराया, कि त्यागपत्र देकर उसे छोड़ दे?
19:7 They say unto him, Why did Moses then command to give a writing of divorcement, and to put her away?
19:8 उस ने उन से कहा, मूसा ने तुम्हारे मन की कठोरता के कारण तुम्हें अपनी अपनी पत्नी को छोड़ देने की आज्ञा दी, परन्तु आरम्भ में ऐसा नहीं था।
19:8 He saith unto them, Moses because of the hardness of your hearts suffered you to put away your wives: but from the beginning it was not so.
19:9 और मैं तुम से कहता हूं, कि जो कोई व्यभिचार को छोड़ और किसी कारण से अपनी पत्नी को त्यागकर, दूसरी से ब्याह करे, वह व्यभिचार करता है: और जो उस छोड़ी हुई को ब्याह करे, वह भी व्यभिचार करता है।
19:9 And I say unto you, Whosoever shall put away his wife, except it be for fornication, and shall marry another, committeth adultery: and whoso marrieth her which is put away doth commit adultery.
19:10 चेलों ने उस से कहा, यदि पुरूष का स्त्री के साथ ऐसा सम्बन्ध है, तो ब्याह करना अच्छा नहीं।
19:10 His disciples say unto him, If the case of the man be so with his wife, it is not good to marry.
19:11 उस ने उन से कहा, सब यह वचन ग्रहण नहीं कर सकते, केवल वे जिन को यह दान दिया गया है।
19:11 But he said unto them, All men cannot receive this saying, save they to whom it is given.
19:12 क्योंकि कुछ नपुंसक ऐसे हैं जो माता के गर्भ ही से ऐसे जन्मे; और कुछ नंपुसक ऐसे हैं, जिन्हें मनुष्य ने नपुंसक बनाया: और कुछ नपुंसक ऐसे हैं, जिन्हों ने स्वर्ग के राज्य के लिये अपने आप को नपुंसक बनाया है, जो इस को ग्रहण कर सकता है, वह ग्रहण करे।
19:12 For there are some eunuchs, which were so born from their mother's womb: and there are some eunuchs, which were made eunuchs of men: and there be eunuchs, which have made themselves eunuchs for the kingdom of heaven's sake. He that is able to receive it, let him receive it.
19:13 तब लोग बालकों को उसके पास लाए, कि वह उन पर हाथ रखे और प्रार्थना करे; पर चेलों ने उन्हें डांटा।
19:13 Then were there brought unto him little children, that he should put his hands on them, and pray: and the disciples rebuked them.
19:14 यीशु ने कहा, बालकों को मेरे पास आने दो: और उन्हें मना न करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।
19:14 But Jesus said, Suffer little children, and forbid them not, to come unto me: for of such is the kingdom of heaven.
19:15 और वह उन पर हाथ रखकर, वहां से चला गया।
19:15 And he laid his hands on them, and departed thence.
19:16 और देखो, एक मनुष्य ने पास आकर उस से कहा, हे गुरू; मैं कौन सा भला काम करूं, कि अनन्त जीवन पाऊं?
19:16 And, behold, one came and said unto him, Good Master, what good thing shall I do, that I may have eternal life?
19:17 उस ने उस से कहा, तू मुझ से भलाई के विषय में क्यों पूछता है? भला तो एक ही है; पर यदि तू जीवन में प्रवेश करना चाहता है, तो आज्ञाओं को माना कर।
19:17 And he said unto him, Why callest thou me good? there is none good but one, that is, God: but if thou wilt enter into life, keep the commandments.
19:18 उस ने उस से कहा, कौन सी आज्ञाएं? यीशु ने कहा, यह कि हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना।
19:18 He saith unto him, Which? Jesus said, Thou shalt do no murder, Thou shalt not commit adultery, Thou shalt not steal, Thou shalt not bear false witness,
19:19 अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।
19:19 Honour thy father and thy mother: and, Thou shalt love thy neighbour as thyself.
19:20 उस जवान ने उस से कहा, इन सब को तो मैं ने माना है अब मुझ में किस बात की घटी है?
19:20 The young man saith unto him, All these things have I kept from my youth up: what lack I yet?
19:21 यीशु ने उस से कहा, यदि तू सिद्ध होना चाहता है; तो जा, अपना माल बेचकर कंगालों को दे; और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा; और आकर मेरे पीछे हो ले।
19:21 Jesus said unto him, If thou wilt be perfect, go and sell that thou hast, and give to the poor, and thou shalt have treasure in heaven: and come and follow me.
19:22 परन्तु वह जवान यह बात सुन उदास होकर चला गया, क्योंकि वह बहुत धनी था॥
19:22 But when the young man heard that saying, he went away sorrowful: for he had great possessions.
19:23 तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है।
19:23 Then said Jesus unto his disciples, Verily I say unto you, That a rich man shall hardly enter into the kingdom of heaven.
19:24 फिर तुम से कहता हूं, कि परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊंट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है।
19:24 And again I say unto you, It is easier for a camel to go through the eye of a needle, than for a rich man to enter into the kingdom of God.
19:25 यह सुनकर, चेलों ने बहुत चकित होकर कहा, फिर किस का उद्धार हो सकता है?
19:25 When his disciples heard it, they were exceedingly amazed, saying, Who then can be saved?
19:26 यीशु ने उन की ओर देखकर कहा, मनुष्यों से तो यह नहीं हो सकता, परन्तु परमेश्वर से सब कुछ हो सकता है।
19:26 But Jesus beheld them, and said unto them, With men this is impossible; but with God all things are possible.
19:27 इस पर पतरस ने उस से कहा, कि देख, हम तो सब कुछ छोड़ के तेरे पीछे हो लिये हैं: तो हमें क्या मिलेगा?
19:27 Then answered Peter and said unto him, Behold, we have forsaken all, and followed thee; what shall we have therefore?
19:28 यीशु ने उन से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि नई उत्पत्ति से जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा के सिहांसन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिये हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे।
19:28 And Jesus said unto them, Verily I say unto you, That ye which have followed me, in the regeneration when the Son of man shall sit in the throne of his glory, ye also shall sit upon twelve thrones, judging the twelve tribes of Israel.
19:29 और जिस किसी ने घरों या भाइयों या बहिनों या पिता या माता या लड़केबालों या खेतों को मेरे नाम के लिये छोड़ दिया है, उस को सौ गुना मिलेगा: और वह अनन्त जीवन का अधिकारी होगा।
19:29 And every one that hath forsaken houses, or brethren, or sisters, or father, or mother, or wife, or children, or lands, for my name's sake, shall receive an hundredfold, and shall inherit everlasting life.
19:30 परन्तु बहुतेरे जो पहिले हैं, पिछले होंगे; और जो पिछले हैं, पहिले होंगे॥
19:30 But many that are first shall be last; and the last shall be first.
Matthew Hindi Bible, Matthew Gospel Hindi, Gospel of Matthew, Matthew Chapter Hindi, Matthew Bible Study, Matthew Commentary Hindi, Matthew Explanation Hindi, Matthew Reading Hindi, Matthew Devotional Hindi, Matthew Study Notes, मत्ती सुसमाचार, मत्ती हिंदी बाइबल, मत्ती अध्याय, मत्ती बाइबल अध्ययन, हिंदी बाइबल, परमेश्वर का वचन, यीशु मसीह, New Testament Hindi, Bible Study Hindi, Holy Bible Hindi, Christian Teaching Hindi, Bible Reading Hindi, Bible Verses Hindi, Christian Faith, Gospel Message Hindi, Daily Bible Reading, Jesus Christ Teachings, Hindi Christian Message



Matthew 18 Hindi Bible | मत्ती अध्याय 18 | Humility and Forgiveness | नम्रता और क्षमा

 मत्ती-18 Matthew 18

18:1 उसी घड़ी चेले यीशु के पास आकर पूछने लगे, कि स्वर्ग के राज्य में बड़ा कौन है?
18:1 At the same time came the disciples unto Jesus, saying, Who is the greatest in the kingdom of heaven?
18:2 इस पर उस ने एक बालक को पास बुलाकर उन के बीच में खड़ा किया।
18:2 And Jesus called a little child unto him, and set him in the midst of them,
18:3 और कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, यदि तुम न फिरो और बालकों के समान न बनो, तो स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने नहीं पाओगे।
18:3 And said, Verily I say unto you, Except ye be converted, and become as little children, ye shall not enter into the kingdom of heaven.
18:4 जो कोई अपने आप को इस बालक के समान छोटा करेगा, वह स्वर्ग के राज्य में बड़ा होगा।
18:4 Whosoever therefore shall humble himself as this little child, the same is greatest in the kingdom of heaven.
18:5 और जो कोई मेरे नाम से एक ऐसे बालक को ग्रहण करता है वह मुझे ग्रहण करता है।
18:5 And whoso shall receive one such little child in my name receiveth me.
18:6 पर जो कोई इन छोटों में से जो मुझ पर विश्वास करते हैं एक को ठोकर खिलाए, उसके लिये भला होता, कि बड़ी चक्की का पाट उसके गले में लटकाया जाता, और वह गहिरे समुद्र में डुबाया जाता।
18:6 But whoso shall offend one of these little ones which believe in me, it were better for him that a millstone were hanged about his neck, and that he were drowned in the depth of the sea.
18:7 ठोकरों के कारण संसार पर हाय! ठोकरों का लगना अवश्य है; पर हाय उस मनुष्य पर जिस के द्वारा ठोकर लगती है।
18:7 Woe unto the world because of offences! for it must needs be that offences come; but woe to that man by whom the offence cometh!
18:8 यदि तेरा हाथ या तेरा पांव तुझे ठोकर खिलाए, तो काटकर फेंक दे; टुण्डा या लंगड़ा होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिये इस से भला है, कि दो हाथ या दो पांव रहते हुए तू अनन्त आग में डाला जाए।
18:8 Wherefore if thy hand or thy foot offend thee, cut them off, and cast them from thee: it is better for thee to enter into life halt or maimed, rather than having two hands or two feet to be cast into everlasting fire.
18:9 और यदि तेरी आंख तुझे ठोकर खिलाए, तो उसे निकालकर फेंक दे।
18:9 And if thine eye offend thee, pluck it out, and cast it from thee: it is better for thee to enter into life with one eye, rather than having two eyes to be cast into hell fire.
18:10 काना होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिये इस से भला है, कि दो आंख रहते हुए तू नरक की आग में डाला जाए।
18:10 Take heed that ye despise not one of these little ones; for I say unto you, That in heaven their angels do always behold the face of my Father which is in heaven.
18:11 देखो, तुम इन छोटों में से किसी को तुच्छ न जानना; क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि स्वर्ग में उन के दूत मेरे स्वर्गीय पिता का मुंह सदा देखते हैं।
18:11 For the Son of man is come to save that which was lost.
18:12 तुम क्या समझते हो यदि किसी मनुष्य की सौ भेड़ें हों, और उन में से एक भटक जाए, तो क्या निन्नानवे को छोड़कर, और पहाड़ों पर जाकर, उस भटकी हुई को न ढूंढ़ेगा?
18:12 How think ye? if a man have an hundred sheep, and one of them be gone astray, doth he not leave the ninety and nine, and goeth into the mountains, and seeketh that which is gone astray?
18:13 और यदि ऐसा हो कि उसे पाए, तो मैं तुम से सच कहता हूं, कि वह उन निन्नानवे भेड़ों के लिये जो भटकी नहीं थीं इतना आनन्द नहीं करेगा, जितना कि इस भेड़ के लिये करेगा।
18:13 And if so be that he find it, verily I say unto you, he rejoiceth more of that sheep, than of the ninety and nine which went not astray.
18:14 ऐसा ही तुम्हारे पिता की जो स्वर्ग में है यह इच्छा नहीं, कि इन छोटों में से एक भी नाश हो।
18:14 Even so it is not the will of your Father which is in heaven, that one of these little ones should perish.
18:15 यदि तेरा भाई तेरा अपराध करे, तो जा और अकेले में बातचीत करके उसे समझा; यदि वह तेरी सुने तो तू ने अपने भाई को पा लिया।
18:15 Moreover if thy brother shall trespass against thee, go and tell him his fault between thee and him alone: if he shall hear thee, thou hast gained thy brother.
18:16 और यदि वह न सुने, तो और एक दो जन को अपने साथ ले जा, कि हर एक बात दो या तीन गवाहों के मुंह से ठहराई जाए।
18:16 But if he will not hear thee, then take with thee one or two more, that in the mouth of two or three witnesses every word may be established.
18:17 यदि वह उन की भी न माने, तो कलीसिया से कह दे, परन्तु यदि वह कलीसिया की भी न माने, तो तू उसे अन्य जाति और महसूल लेने वाले के ऐसा जान।
18:17 And if he shall neglect to hear them, tell it unto the church: but if he neglect to hear the church, let him be unto thee as an heathen man and a publican.
18:18 मैं तुम से सच कहता हूं, जो कुछ तुम पृथ्वी पर बान्धोगे, वह स्वर्ग में बन्धेगा और जो कुछ तुम पृथ्वी पर खोलोगे, वह स्वर्ग में खुलेगा।
18:18 Verily I say unto you, Whatsoever ye shall bind on earth shall be bound in heaven: and whatsoever ye shall loose on earth shall be loosed in heaven.
18:19 फिर मैं तुम से कहता हूं, यदि तुम में से दो जन पृथ्वी पर किसी बात के लिये जिसे वे मांगें, एक मन के हों, तो वह मेरे पिता की ओर से स्वर्ग में है उन के लिये हो जाएगी।
18:19 Again I say unto you, That if two of you shall agree on earth as touching any thing that they shall ask, it shall be done for them of my Father which is in heaven.
18:20 क्योंकि जहां दो या तीन मेरे नाम पर इकट्ठे होते हैं वहां मैं उन के बीच में होता हूं॥
18:20 For where two or three are gathered together in my name, there am I in the midst of them.
18:21 तब पतरस ने पास आकर, उस से कहा, हे प्रभु, यदि मेरा भाई अपराध करता रहे, तो मैं कितनी बार उसे क्षमा करूं, क्या सात बार तक?
18:21 Then came Peter to him, and said, Lord, how oft shall my brother sin against me, and I forgive him? till seven times?
18:22 यीशु ने उस से कहा, मैं तुझ से यह नहीं कहता, कि सात बार, वरन सात बार के सत्तर गुने तक।
18:22 Jesus saith unto him, I say not unto thee, Until seven times: but, Until seventy times seven.
18:23 इसलिये स्वर्ग का राज्य उस राजा के समान है, जिस ने अपने दासों से लेखा लेना चाहा।
18:23 Therefore is the kingdom of heaven likened unto a certain king, which would take account of his servants.
18:24 जब वह लेखा लेने लगा, तो एक जन उसके साम्हने लाया गया जो दस हजार तोड़े धारता था।
18:24 And when he had begun to reckon, one was brought unto him, which owed him ten thousand talents.
18:25 जब कि चुकाने को उसके पास कुछ न था, तो उसके स्वामी ने कहा, कि यह और इस की पत्नी और लड़के बाले और जो कुछ इस का है सब बेचा जाए, और वह कर्ज चुका दिया जाए।
18:25 But forasmuch as he had not to pay, his lord commanded him to be sold, and his wife, and children, and all that he had, and payment to be made.
18:26 इस पर उस दास ने गिरकर उसे प्रणाम किया, और कहा; हे स्वामी, धीरज धर, मैं सब कुछ भर दूंगा।
18:26 The servant therefore fell down, and worshipped him, saying, Lord, have patience with me, and I will pay thee all.
18:27 तब उस दास के स्वामी ने तरस खाकर उसे छोड़ दिया, और उसका धार क्षमा किया।
18:27 Then the lord of that servant was moved with compassion, and loosed him, and forgave him the debt.
18:28 परन्तु जब वह दास बाहर निकला, तो उसके संगी दासों में से एक उस को मिला, जो उसके सौ दीनार धारता था; उस ने उसे पकड़कर उसका गला घोंटा, और कहा; जो कुछ तू धारता है भर दे।
18:28 But the same servant went out, and found one of his fellowservants, which owed him an hundred pence: and he laid hands on him, and took him by the throat, saying, Pay me that thou owest.
18:29 इस पर उसका संगी दास गिरकर, उस से बिनती करने लगा; कि धीरज धर मैं सब भर दूंगा।
18:29 And his fellowservant fell down at his feet, and besought him, saying, Have patience with me, and I will pay thee all.
18:30 उस ने न माना, परन्तु जाकर उसे बन्दीगृह में डाल दिया; कि जब तक कर्ज को भर न दे, तब तक वहीं रहे।
18:30 And he would not: but went and cast him into prison, till he should pay the debt.
18:31 उसके संगी दास यह जो हुआ था देखकर बहुत उदास हुए, और जाकर अपने स्वामी को पूरा हाल बता दिया।
18:31 So when his fellowservants saw what was done, they were very sorry, and came and told unto their lord all that was done.
18:32 तब उसके स्वामी ने उस को बुलाकर उस से कहा, हे दुष्ट दास, तू ने जो मुझ से बिनती की, तो मैं ने तो तेरा वह पूरा कर्ज क्षमा किया।
18:32 Then his lord, after that he had called him, said unto him, O thou wicked servant, I forgave thee all that debt, because thou desiredst me:
18:33 सो जैसा मैं ने तुझ पर दया की, वैसे ही क्या तुझे भी अपने संगी दास पर दया करना नहीं चाहिए था?
18:33 Shouldest not thou also have had compassion on thy fellowservant, even as I had pity on thee?
18:34 और उसके स्वामी ने क्रोध में आकर उसे दण्ड देने वालों के हाथ में सौंप दिया, कि जब तक वह सब कर्जा भर न दे, तब तक उन के हाथ में रहे।
18:34 And his lord was wroth, and delivered him to the tormentors, till he should pay all that was due unto him.
18:35 इसी प्रकार यदि तुम में से हर एक अपने भाई को मन से क्षमा न करेगा, तो मेरा पिता जो स्वर्ग में है, तुम से भी वैसा ही करेगा॥
18:35 So likewise shall my heavenly Father do also unto you, if ye from your hearts forgive not every one his brother their trespasses.
Matthew Hindi Bible, Matthew Gospel Hindi, Gospel of Matthew, Matthew Chapter Hindi, Matthew Bible Study, Matthew Commentary Hindi, Matthew Explanation Hindi, Matthew Reading Hindi, Matthew Devotional Hindi, Matthew Study Notes, मत्ती सुसमाचार, मत्ती हिंदी बाइबल, मत्ती अध्याय, मत्ती बाइबल अध्ययन, हिंदी बाइबल, परमेश्वर का वचन, यीशु मसीह, New Testament Hindi, Bible Study Hindi, Holy Bible Hindi, Christian Teaching Hindi, Bible Reading Hindi, Bible Verses Hindi, Christian Faith, Gospel Message Hindi, Daily Bible Reading, Jesus Christ Teachings, Hindi Christian Message


Matthew 17 Hindi Bible | मत्ती अध्याय 17 | The Transfiguration of Jesus | यीशु का रूपांतरण

 मत्ती-17 Matthew 17

17:1 छ: दिन के बाद यीशु ने पतरस और याकूब और उसके भाई यूहन्ना को साथ लिया, और उन्हें एकान्त में किसी ऊंचे पहाड़ पर ले गया।
17:1 And after six days Jesus taketh Peter, James, and John his brother, and bringeth them up into an high mountain apart,
17:2 और उनके साम्हने उसका रूपान्तर हुआ और उसका मुंह सूर्य की नाईं चमका और उसका वस्त्र ज्योति की नाईं उजला हो गया।
17:2 And was transfigured before them: and his face did shine as the sun, and his raiment was white as the light.
17:3 और देखो, मूसा और एलिय्याह उसके साथ बातें करते हुए उन्हें दिखाई दिए।
17:3 And, behold, there appeared unto them Moses and Elias talking with him.
17:4 इस पर पतरस ने यीशु से कहा, हे प्रभु, हमारा यहां रहना अच्छा है; इच्छा हो तो यहां तीन मण्डप बनाऊं; एक तेरे लिये, एक मूसा के लिये, और एक एलिय्याह के लिये।
17:4 Then answered Peter, and said unto Jesus, Lord, it is good for us to be here: if thou wilt, let us make here three tabernacles; one for thee, and one for Moses, and one for Elias.
17:5 वह बोल ही रहा था, कि देखो, एक उजले बादल ने उन्हें छा लिया, और देखो; उस बादल में से यह शब्द निकला, कि यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिस से मैं प्रसन्न हूं: इस की सुनो।
17:5 While he yet spake, behold, a bright cloud overshadowed them: and behold a voice out of the cloud, which said, This is my beloved Son, in whom I am well pleased; hear ye him.
17:6 चेले यह सुनकर मुंह के बल गिर गए और अत्यन्त डर गए।
17:6 And when the disciples heard it, they fell on their face, and were sore afraid.
17:7 यीशु ने पास आकर उन्हें छूआ, और कहा, उठो; डरो मत।
17:7 And Jesus came and touched them, and said, Arise, and be not afraid.
17:8 तब उन्होंने अपनी आंखे उठाकर यीशु को छोड़ और किसी को न देखा।
17:8 And when they had lifted up their eyes, they saw no man, save Jesus only.
17:9 जब वे पहाड़ से उतर रहे थे तब यीशु ने उन्हें यह आज्ञा दी; कि जब तक मनुष्य का पुत्र मरे हुओं में से न जी उठे तब तक जो कुछ तुम ने देखा है किसी से न कहना।
17:9 And as they came down from the mountain, Jesus charged them, saying, Tell the vision to no man, until the Son of man be risen again from the dead.
17:10 और उसके चेलों ने उस से पूछा, फिर शास्त्री क्यों कहते हैं, कि एलिय्याह का पहले आना अवश्य है?
17:10 And his disciples asked him, saying, Why then say the scribes that Elias must first come?
17:11 उस ने उत्तर दिया, कि एलिय्याह तो आएगा: और सब कुछ सुधारेगा।
17:11 And Jesus answered and said unto them, Elias truly shall first come, and restore all things.
17:12 परन्तु मैं तुम से कहता हूं, कि एलिय्याह आ चुका; और उन्होंने उसे नहीं पहचाना; परन्तु जैसा चाहा वैसा ही उसके साथ किया: इसी रीति से मनुष्य का पुत्र भी उन के हाथ से दुख उठाएगा।
17:12 But I say unto you, That Elias is come already, and they knew him not, but have done unto him whatsoever they listed. Likewise shall also the Son of man suffer of them.
17:13 तब चेलों ने समझा कि उस ने हम से यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के विषय में कहा है।
17:13 Then the disciples understood that he spake unto them of John the Baptist.
17:14 जब वे भीड़ के पास पहुंचे, तो एक मनुष्य उसके पास आया, और घुटने टेक कर कहने लगा।
17:14 And when they were come to the multitude, there came to him a certain man, kneeling down to him, and saying,
17:15 हे प्रभु, मेरे पुत्र पर दया कर; क्योंकि उस को मिर्गी आती है: और वह बहुत दुख उठाता है; और बार बार आग में और बार बार पानी में गिर पड़ता है।
17:15 Lord, have mercy on my son: for he is lunatick, and sore vexed: for ofttimes he falleth into the fire, and oft into the water.
17:16 और मैं उस को तेरे चेलों के पास लाया था, पर वे उसे अच्छा नहीं कर सके।
17:16 And I brought him to thy disciples, and they could not cure him.
17:17 यीशु ने उत्तर दिया, कि हे अविश्वासी और हठीले लोगों मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूंगा? कब तक तुम्हारी सहूंगा? उसे यहां मेरे पास लाओ।
17:17 Then Jesus answered and said, O faithless and perverse generation, how long shall I be with you? how long shall I suffer you? bring him hither to me.
17:18 तब यीशु ने उसे घुड़का, और दुष्टात्मा उस में से निकला; और लड़का उसी घड़ी अच्छा हो गया।
17:18 And Jesus rebuked the devil; and he departed out of him: and the child was cured from that very hour.
17:19 तब चेलों ने एकान्त में यीशु के पास आकर कहा; हम इसे क्यों नहीं निकाल सके?
17:19 Then came the disciples to Jesus apart, and said, Why could not we cast him out?
17:20 उस ने उन से कहा, अपने विश्वास की घटी के कारण: क्योंकि मैं तुम से सच कहता हूं, यदि तुम्हारा विश्वास राई के दाने के बराबर भी हो, तो इस पहाड़ से कह स को गे, कि यहां से सरककर वहां चला जा, तो वह चला जाएगा; और कोई बात तुम्हारे लिये अन्होनी न होगी।
17:20 And Jesus said unto them, Because of your unbelief: for verily I say unto you, If ye have faith as a grain of mustard seed, ye shall say unto this mountain, Remove hence to yonder place; and it shall remove; and nothing shall be impossible unto you.
17:21 जब वे गलील में थे, तो यीशु ने उन से कहा; मनुष्य का पुत्र मनुष्यों के हाथ में पकड़वाया जाएगा।
17:21 Howbeit this kind goeth not out but by prayer and fasting.
17:22 और वे उसे मार डालेंगे, और वह तीसरे दिन जी उठेगा।
17:22 And while they abode in Galilee, Jesus said unto them, The Son of man shall be betrayed into the hands of men:
17:23 इस पर वे बहुत उदास हुए॥
17:23 And they shall kill him, and the third day he shall be raised again. And they were exceeding sorry.
17:24 जब वे कफरनहूम में पहुंचे, तो मन्दिर के लिये कर लेने वालों ने पतरस के पास आकर पूछा, कि क्या तुम्हारा गुरू मन्दिर का कर नहीं देता? उस ने कहा, हां देता तो है।
17:24 And when they were come to Capernaum, they that received tribute money came to Peter, and said, Doth not your master pay tribute?
17:25 जब वह घर में आया, तो यीशु ने उसके पूछने से पहिले उस से कहा, हे शमौन तू क्या समझता है पृथ्वी के राजा महसूल या कर किन से लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से? पतरस ने उन से कहा, परायों से।
17:25 He saith, Yes. And when he was come into the house, Jesus prevented him, saying, What thinkest thou, Simon? of whom do the kings of the earth take custom or tribute? of their own children, or of strangers?
17:26 यीशु ने उस से कहा, तो पुत्र बच गए।
17:26 Peter saith unto him, Of strangers. Jesus saith unto him, Then are the children free.
17:27 तौभी इसलिये कि हम उन्हें ठोकर न खिलाएं, तू झील के किनारे जाकर बंसी डाल, और जो मछली पहिले निकले, उसे ले; तो तुझे उसका मुंह खोलने पर एक सिक्का मिलेगा, उसी को लेकर मेरे और अपने बदले उन्हें दे देना॥
17:27 Notwithstanding, lest we should offend them, go thou to the sea, and cast an hook, and take up the fish that first cometh up; and when thou hast opened his mouth, thou shalt find a piece of money: that take, and give unto them for me and thee.
Matthew Hindi Bible, Matthew Gospel Hindi, Gospel of Matthew, Matthew Chapter Hindi, Matthew Bible Study, Matthew Commentary Hindi, Matthew Explanation Hindi, Matthew Reading Hindi, Matthew Devotional Hindi, Matthew Study Notes, मत्ती सुसमाचार, मत्ती हिंदी बाइबल, मत्ती अध्याय, मत्ती बाइबल अध्ययन, हिंदी बाइबल, परमेश्वर का वचन, यीशु मसीह, New Testament Hindi, Bible Study Hindi, Holy Bible Hindi, Christian Teaching Hindi, Bible Reading Hindi, Bible Verses Hindi, Christian Faith, Gospel Message Hindi, Daily Bible Reading, Jesus Christ Teachings, Hindi Christian Message



Matthew 16 Hindi Bible | मत्ती अध्याय 16 | You Are the Christ | तू मसीह है

 मत्ती-16 Matthew 16

16:1 और फरीसियों और सदूकियों ने पास आकर उसे परखने के लिये उस से कहा, कि हमें आकाश का कोई चिन्ह दिखा।
16:1 The Pharisees also with the Sadducees came, and tempting desired him that he would shew them a sign from heaven.
16:2 उस ने उन को उत्तर दिया, कि सांझ को तुम कहते हो कि खुला रहेगा क्योंकि आकाश लाल है।
16:2 He answered and said unto them, When it is evening, ye say, It will be fair weather: for the sky is red.
16:3 और भोर को कहते हो, कि आज आन्धी आएगी क्योंकि आकाश लाल और धुमला है; तुम आकाश का लक्षण देखकर भेद बता सकते हो पर समयों के चिन्हों का भेद नहीं बता सकते?
16:3 And in the morning, It will be foul weather to day: for the sky is red and lowring. O ye hypocrites, ye can discern the face of the sky; but can ye not discern the signs of the times?
16:4 इस युग के बुरे और व्यभिचारी लोग चिन्ह ढूंढ़ते हैं पर यूनुस के चिन्ह को छोड़ कोई और चिन्ह उन्हें न दिया जाएगा, और वह उन्हें छोड़कर चला गया॥
16:4 A wicked and adulterous generation seeketh after a sign; and there shall no sign be given unto it, but the sign of the prophet Jonas. And he left them, and departed.
16:5 और चेले पार जाते समय रोटी लेना भूल गए थे।
16:5 And when his disciples were come to the other side, they had forgotten to take bread.
16:6 यीशु ने उन से कहा, देखो; फरीसियों और सदूकियों के खमीर से चौकस रहना।
16:6 Then Jesus said unto them, Take heed and beware of the leaven of the Pharisees and of the Sadducees.
16:7 वे आपस में विचार करने लगे, कि हम तो रोटी नहीं लाए।
16:7 And they reasoned among themselves, saying, It is because we have taken no bread.
16:8 यह जानकर, यीशु ने उन से कहा, हे अल्पविश्वासियों, तुम आपस में क्यों विचार करते हो कि हमारे पास रोटी नहीं?
16:8 Which when Jesus perceived, he said unto them, O ye of little faith, why reason ye among yourselves, because ye have brought no bread?
16:9 क्या तुम अब तक नहीं समझे? और उन पांच हजार की पांच रोटी स्मरण नहीं करते, और न यह कि कितनी टोकिरयां उठाईं थीं?
16:9 Do ye not yet understand, neither remember the five loaves of the five thousand, and how many baskets ye took up?
16:10 और न उन चार हजार की सात रोटी; और न यह कि कितने टोकरे उठाए गए थे?
16:10 Neither the seven loaves of the four thousand, and how many baskets ye took up?
16:11 तुम क्यों नहीं समझते कि मैं ने तुम से रोटियों के विषय में नहीं कहा फरीसियों और सदूकियों के खमीर से चौकस रहना।
16:11 How is it that ye do not understand that I spake it not to you concerning bread, that ye should beware of the leaven of the Pharisees and of the Sadducees?
16:12 तब उन को समझ में आया, कि उस ने रोटी के खमीर से नहीं, पर फरीसियों और सदूकियों की शिक्षा से चौकस रहने को कहा था।
16:12 Then understood they how that he bade them not beware of the leaven of bread, but of the doctrine of the Pharisees and of the Sadducees.
16:13 यीशु कैसरिया फिलिप्पी के देश में आकर अपने चेलों से पूछने लगा, कि लोग मनुष्य के पुत्र को क्या कहते हैं?
16:13 When Jesus came into the coasts of Caesarea Philippi, he asked his disciples, saying, Whom do men say that I the Son of man am?
16:14 उन्होंने कहा, कितने तो यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला कहते हैं और कितने एलिय्याह, और कितने यिर्मयाह या भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक कहते हैं।
16:14 And they said, Some say that thou art John the Baptist: some, Elias; and others, Jeremias, or one of the prophets.
16:15 उस ने उन से कहा; परन्तु तुम मुझे क्या कहते हो?
16:15 He saith unto them, But whom say ye that I am?
16:16 शमौन पतरस ने उत्तर दिया, कि तू जीवते परमेश्वर का पुत्र मसीह है।
16:16 And Simon Peter answered and said, Thou art the Christ, the Son of the living God.
16:17 यीशु ने उस को उत्तर दिया, कि हे शमौन योना के पुत्र, तू धन्य है; क्योंकि मांस और लोहू ने नहीं, परन्तु मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, यह बात तुझ पर प्रगट की है।
16:17 And Jesus answered and said unto him, Blessed art thou, Simon Barjona: for flesh and blood hath not revealed it unto thee, but my Father which is in heaven.
16:18 और मैं भी तुझ से कहता हूं, कि तू पतरस है; और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊंगा: और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।
16:18 And I say also unto thee, That thou art Peter, and upon this rock I will build my church; and the gates of hell shall not prevail against it.
16:19 मैं तुझे स्वर्ग के राज्य की कुंजियां दूंगा: और जो कुछ तू पृथ्वी पर बान्धेगा, वह स्वर्ग में बन्धेगा; और जो कुछ तू पृथ्वी पर खोलेगा, वह स्वर्ग में खुलेगा।
16:19 And I will give unto thee the keys of the kingdom of heaven: and whatsoever thou shalt bind on earth shall be bound in heaven: and whatsoever thou shalt loose on earth shall be loosed in heaven.
16:20 तब उस ने चेलों को चिताया, कि किसी से न कहना! कि मैं मसीह हूं।
16:20 Then charged he his disciples that they should tell no man that he was Jesus the Christ.
16:21 उस समय से यीशु अपने चेलों को बताने लगा, कि मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊं, और पुरनियों और महायाजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुख उठाऊं; और मार डाला जाऊं; और तीसरे दिन जी उठूं।
16:21 From that time forth began Jesus to shew unto his disciples, how that he must go unto Jerusalem, and suffer many things of the elders and chief priests and scribes, and be killed, and be raised again the third day.
16:22 इस पर पतरस उसे अलग ले जाकर झिड़कने लगा कि हे प्रभु, परमेश्वर न करे; तुझ पर ऐसा कभी न होगा।
16:22 Then Peter took him, and began to rebuke him, saying, Be it far from thee, Lord: this shall not be unto thee.
16:23 उस ने फिरकर पतरस से कहा, हे शैतान, मेरे साम्हने से दूर हो: तू मेरे लिये ठोकर का कारण है; क्योंकि तू परमेश्वर की बातें नहीं, पर मनुष्यों की बातों पर मन लगाता है।
16:23 But he turned, and said unto Peter, Get thee behind me, Satan: thou art an offence unto me: for thou savourest not the things that be of God, but those that be of men.
16:24 तब यीशु ने अपने चेलों से कहा; यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप का इन्कार करे और अपना क्रूस उठाए, और मेरे पीछे हो ले।
16:24 Then said Jesus unto his disciples, If any man will come after me, let him deny himself, and take up his cross, and follow me.
16:25 क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे, वह उसे खोएगा; और जो कोई मेरे लिये अपना प्राण खोएगा, वह उसे पाएगा।
16:25 For whosoever will save his life shall lose it: and whosoever will lose his life for my sake shall find it.
16:26 यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे, और अपने प्राण की हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा? या मनुष्य अपने प्राण के बदले में क्या देगा?
16:26 For what is a man profited, if he shall gain the whole world, and lose his own soul? or what shall a man give in exchange for his soul?
16:27 मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों के साथ अपने पिता की महिमा में आएगा, और उस समय वह हर एक को उसके कामों के अनुसार प्रतिफल देगा।
16:27 For the Son of man shall come in the glory of his Father with his angels; and then he shall reward every man according to his works.
16:28 मैं तुम से सच कहता हूं, कि जो यहां खड़े हैं, उन में से कितने ऐसे हैं; कि जब तक मनुष्य के पुत्र को उसके राज्य में आते हुए न देख लेंगे, तब तक मृत्यु का स्वाद कभी न चखेंगे।
16:28 Verily I say unto you, There be some standing here, which shall not taste of death, till they see the Son of man coming in his kingdom.

Matthew Hindi Bible, Matthew Gospel Hindi, Gospel of Matthew, Matthew Chapter Hindi, Matthew Bible Study, Matthew Commentary Hindi, Matthew Explanation Hindi, Matthew Reading Hindi, Matthew Devotional Hindi, Matthew Study Notes, मत्ती सुसमाचार, मत्ती हिंदी बाइबल, मत्ती अध्याय, मत्ती बाइबल अध्ययन, हिंदी बाइबल, परमेश्वर का वचन, यीशु मसीह, New Testament Hindi, Bible Study Hindi, Holy Bible Hindi, Christian Teaching Hindi, Bible Reading Hindi, Bible Verses Hindi, Christian Faith, Gospel Message Hindi, Daily Bible Reading, Jesus Christ Teachings, Hindi Christian Message


Matthew 15 Hindi Bible | मत्ती अध्याय 15 | Great Faith Brings Blessing | महान विश्वास आशीष लाता है

 मत्ती-15 Matthew 15

15:1 तब यरूशलेम से कितने फरीसी और शास्त्री यीशु के पास आकर कहने लगे।
15:1 Then came to Jesus scribes and Pharisees, which were of Jerusalem, saying,
15:2 तेरे चेले पुरनियों की रीतों को क्यों टालते हैं, कि बिना हाथ धोए रोटी खाते हैं?
15:2 Why do thy disciples transgress the tradition of the elders? for they wash not their hands when they eat bread.
15:3 उस ने उन को उत्तर दिया, कि तुम भी अपनी रीतों के कारण क्यों परमेश्वर की आज्ञा टालते हो?
15:3 But he answered and said unto them, Why do ye also transgress the commandment of God by your tradition?
15:4 क्योंकि परमेश्वर ने कहा था, कि अपने पिता और अपनी माता का आदर करना: और जो कोई पिता या माता को बुरा कहे, वह मार डाला जाए।
15:4 For God commanded, saying, Honour thy father and mother: and, He that curseth father or mother, let him die the death.
15:5 पर तुम कहते हो, कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, कि जो कुछ तुझे मुझ से लाभ पहुंच सकता था, वह परमेश्वर को भेंट चढ़ाई जा चुकी।
15:5 But ye say, Whosoever shall say to his father or his mother, It is a gift, by whatsoever thou mightest be profited by me;
15:6 तो वह अपने पिता का आदर न करे, सो तुम ने अपनी रीतों के कारण परमेश्वर का वचन टाल दिया।
15:6 And honour not his father or his mother, he shall be free. Thus have ye made the commandment of God of none effect by your tradition.
15:7 हे कपटियों, यशायाह ने तुम्हारे विषय में यह भविष्यद्वाणी ठीक की।
15:7 Ye hypocrites, well did Esaias prophesy of you, saying,
15:8 कि ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उन का मन मुझ से दूर रहता है।
15:8 This people draweth nigh unto me with their mouth, and honoureth me with their lips; but their heart is far from me.
15:9 और ये व्यर्थ मेरी उपासना करते हैं, क्योंकि मनुष्यों की विधियों को धर्मोपदेश करके सिखाते हैं।
15:9 But in vain they do worship me, teaching for doctrines the commandments of men.
15:10 और उस ने लोगों को अपने पास बुलाकर उन से कहा, सुनो; और समझो।
15:10 And he called the multitude, and said unto them, Hear, and understand:
15:11 जो मुंह में जाता है, वह मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता, पर जो मुंह से निकलता है, वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।
15:11 Not that which goeth into the mouth defileth a man; but that which cometh out of the mouth, this defileth a man.
15:12 तब चेलों ने आकर उस से कहा, क्या तू जानता है कि फरीसियों ने यह वचन सुनकर ठोकर खाई?
15:12 Then came his disciples, and said unto him, Knowest thou that the Pharisees were offended, after they heard this saying?
15:13 उस ने उत्तर दिया, हर पौधा जो मेरे स्वर्गीय पिता ने नहीं लगाया, उखाड़ा जाएगा।
15:13 But he answered and said, Every plant, which my heavenly Father hath not planted, shall be rooted up.
15:14 उन को जाने दो; वे अन्धे मार्ग दिखाने वाले हैं: और अन्धा यदि अन्धे को मार्ग दिखाए, तो दोनों गड़हे में गिर पड़ेंगे।
15:14 Let them alone: they be blind leaders of the blind. And if the blind lead the blind, both shall fall into the ditch.
15:15 यह सुनकर, पतरस ने उस से कहा, यह दृष्टान्त हमें समझा दे।
15:15 Then answered Peter and said unto him, Declare unto us this parable.
15:16 उस ने कहा, क्या तुम भी अब तक ना समझ हो?
15:16 And Jesus said, Are ye also yet without understanding?
15:17 क्या नहीं समझते, कि जो कुछ मुंह में जाता, वह पेट में पड़ता है, और सण्डास में निकल जाता है?
15:17 Do not ye yet understand, that whatsoever entereth in at the mouth goeth into the belly, and is cast out into the draught?
15:18 पर जो कुछ मुंह से निकलता है, वह मन से निकलता है, और वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।
15:18 But those things which proceed out of the mouth come forth from the heart; and they defile the man.
15:19 क्योंकि कुचिन्ता, हत्या, पर स्त्रीगमन, व्यभिचार, चोरी, झूठी गवाही और निन्दा मन ही से निकलतीं है।
15:19 For out of the heart proceed evil thoughts, murders, adulteries, fornications, thefts, false witness, blasphemies:
15:20 यही हैं जो मनुष्य को अशुद्ध करती हैं, परन्तु हाथ बिना धोए भोजन करना मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता॥
15:20 These are the things which defile a man: but to eat with unwashen hands defileth not a man.
15:21 यीशु वहां से निकलकर, सूर और सैदा के देशों की ओर चला गया।
15:21 Then Jesus went thence, and departed into the coasts of Tyre and Sidon.
15:22 और देखो, उस देश से एक कनानी स्त्री निकली, और चिल्लाकर कहने लगी; हे प्रभु दाऊद के सन्तान, मुझ पर दया कर, मेरी बेटी को दुष्टात्मा बहुत सता रहा है।
15:22 And, behold, a woman of Canaan came out of the same coasts, and cried unto him, saying, Have mercy on me, O Lord, thou son of David; my daughter is grievously vexed with a devil.
15:23 पर उस ने उसे कुछ उत्तर न दिया, और उसके चेलों ने आकर उस से बिनती कर कहा; इसे विदा कर; क्योंकि वह हमारे पीछे चिल्लाती आती है।
15:23 But he answered her not a word. And his disciples came and besought him, saying, Send her away; for she crieth after us.
15:24 उस ने उत्तर दिया, कि इस्राएल के घराने की खोई हुई भेड़ों को छोड़ मैं किसी के पास नहीं भेजा गया।
15:24 But he answered and said, I am not sent but unto the lost sheep of the house of Israel.
15:25 पर वह आई, और उसे प्रणाम करके कहने लगी; हे प्रभु, मेरी सहायता कर।
15:25 Then came she and worshipped him, saying, Lord, help me.
15:26 उस ने उत्तर दिया, कि लड़कों की रोटी लेकर कुत्तों के आगे डालना अच्छा नहीं।
15:26 But he answered and said, It is not meet to take the children's bread, and to cast it to dogs.
15:27 उस ने कहा, सत्य है प्रभु; पर कुत्ते भी वह चूरचार खाते हैं, जो उन के स्वामियों की मेज से गिरते हैं।
15:27 And she said, Truth, Lord: yet the dogs eat of the crumbs which fall from their masters' table.
15:28 इस पर यीशु ने उस को उत्तर देकर कहा, कि हे स्त्री, तेरा विश्वास बड़ा है: जैसा तू चाहती है, तेरे लिये वैसा ही हो; और उस की बेटी उसी घड़ी से चंगी हो गई॥
15:28 Then Jesus answered and said unto her, O woman, great is thy faith: be it unto thee even as thou wilt. And her daughter was made whole from that very hour.
15:29 यीशु वहां से चलकर, गलील की झील के पास आया, और पहाड़ पर चढ़कर वहां बैठ गया।
15:29 And Jesus departed from thence, and came nigh unto the sea of Galilee; and went up into a mountain, and sat down there.
15:30 और भीड़ पर भीड़ लंगड़ों, अन्धों, गूंगों, टुंड़ों, और बहुत औरों को लेकर उसके पास आए; और उन्हें उस के पांवों पर डाल दिया, और उस ने उन्हें चंगा किया।
15:30 And great multitudes came unto him, having with them those that were lame, blind, dumb, maimed, and many others, and cast them down at Jesus' feet; and he healed them:
15:31 सो जब लोगों ने देखा, कि गूंगे बोलते और टुण्डे चंगे होते और लंगड़े चलते और अन्धे देखते हैं, तो अचम्भा करके इस्राएल के परमेश्वर की बड़ाई की॥
15:31 Insomuch that the multitude wondered, when they saw the dumb to speak, the maimed to be whole, the lame to walk, and the blind to see: and they glorified the God of Israel.
15:32 यीशु ने अपने चेलों को बुलाकर कहा, मुझे इस भीड़ पर तरस आता है; क्योंकि वे तीन दिन से मेरे साथ हैं और उन के पास कुछ खाने को नहीं; और मैं उन्हें भूखा विदा करना नहीं चाहता; कहीं ऐसा न हो कि मार्ग में थककर रह जाएं।
15:32 Then Jesus called his disciples unto him, and said, I have compassion on the multitude, because they continue with me now three days, and have nothing to eat: and I will not send them away fasting, lest they faint in the way.
15:33 चेलों ने उस से कहा, हमें जंगल में कहां से इतनी रोटी मिलेगी कि हम इतनी बड़ी भीड़ को तृप्त करें?
15:33 And his disciples say unto him, Whence should we have so much bread in the wilderness, as to fill so great a multitude?
15:34 यीशु ने उन से पूछा, तुम्हारे पास कितनी रोटियां हैं? उन्होंने कहा; सात और थोड़ी सी छोटी मछिलयां।
15:34 And Jesus saith unto them, How many loaves have ye? And they said, Seven, and a few little fishes.
15:35 तब उस ने लोगों को भूमि पर बैठने की आज्ञा दी।
15:35 And he commanded the multitude to sit down on the ground.
15:36 और उन सात रोटियों और मछिलयों को ले धन्यवाद करके तोड़ा और अपने चेलों को देता गया; और चेले लोगों को।
15:36 And he took the seven loaves and the fishes, and gave thanks, and brake them, and gave to his disciples, and the disciples to the multitude.
15:37 सो सब खाकर तृप्त हो गए और बचे हुए टुकड़ों से भरे हुए सात टोकरे उठाए।
15:37 And they did all eat, and were filled: and they took up of the broken meat that was left seven baskets full.
15:38 और खाने वाले स्त्रियों और बालकों को छोड़ चार हजार पुरूष थे।
15:38 And they that did eat were four thousand men, beside women and children.
15:39 तब वह भीड़ को विदा करके नाव पर चढ़ गया, और मगदन देश के सिवानों में आया॥
15:39 And he sent away the multitude, and took ship, and came into the coasts of Magdala.


Matthew Hindi Bible, Matthew Gospel Hindi, Gospel of Matthew, Matthew Chapter Hindi, Matthew Bible Study, Matthew Commentary Hindi, Matthew Explanation Hindi, Matthew Reading Hindi, Matthew Devotional Hindi, Matthew Study Notes, मत्ती सुसमाचार, मत्ती हिंदी बाइबल, मत्ती अध्याय, मत्ती बाइबल अध्ययन, हिंदी बाइबल, परमेश्वर का वचन, यीशु मसीह, New Testament Hindi, Bible Study Hindi, Holy Bible Hindi, Christian Teaching Hindi, Bible Reading Hindi, Bible Verses Hindi, Christian Faith, Gospel Message Hindi, Daily Bible Reading, Jesus Christ Teachings, Hindi Christian Message

Contact Form

Name

Email *

Message *

My Blog List